बिलरियागंज कस्बा में पांच फरवरी को सीएए व एनआरसी के विरोध में मौलाना अली जौहर पार्क में धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं के धरने पर बैठने के दौरान बवाल हो गया था। उसी मामले में मौलाना ताहिर मदनी समेत बीस लोगों को गिरफ्तारी हुई थी। 35 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

आजमगढ़ (Uttar Pradesh)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिलरियागंज पहुंच गईं हैं। वह सलमान के हाते में महिलाओं से मुलाकात कर रहीं हैं। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरन धरने से उठा दिया। वहीं, प्रियंका गांधी ने महिलाओं से कहा कि आप लोगों के साथ जो भी हुआ वो गलत है। हमें अन्याय के खिलाफ एकसाथ खड़ा होना होगा। ये सरकार गरीब लोगों के खिलाफ है। जहां-जहां जुल्म होगा, वहां-वहां जाऊंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह था मामला
बिलरियागंज कस्बा में पांच फरवरी को सीएए व एनआरसी के विरोध में मौलाना अली जौहर पार्क में धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं के धरने पर बैठने के दौरान बवाल हो गया था। उसी मामले में मौलाना ताहिर मदनी समेत बीस लोगों को गिरफ्तारी हुई थी। 35 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपित नुरुल हुदा, ओसामा व मिर्जा शाह आलम बेग की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर जिले का राजनैतिक माहौल गर्म हो गया।

अखिलेश यादव के खिलाफ कांग्रेस ने किया था पोस्टरवार
कांग्रेस एवं सपा भी एक दूसरे को निशाने पर लिए हुईं हैं। जिले के सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बिलरियागंज पहले ही भेज चुके हैं। कांग्रेस भी ऐसा कर चुकी है। साथ ही अखिलेश लापता है के पोस्टर तक शहर में कांग्रेस की ओर से चस्पा कराए गए थे। बता दें कि दोनों दलों के लोग जेल में निरुद्ध लोगों से मिल भी चुके हैं।