कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मिलने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रही हैं। प्रियंका गांधी 10 जनवरी को काशी पहुंचेंगी

वाराणसी(Uttar Pradesh ). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मिलने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रही हैं। प्रियंका गांधी 10 जनवरी को काशी पहुंचेंगी। पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रियंका के आने को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। प्रियंका CAA प्रोटेस्ट के दौरान जेल गए चंपक के माता-पिता से भी मुलाकात कर सकती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब है कि CAA हिंसा के बाद से ही प्रियंका गांधी इस प्रदर्शन में मारे गए या जेल जाने वाले लोगों से मुलाकात कर रही हैं। इसी क्रम में प्रियंका गांधी वाराणसी आ रही हैं। वह शुक्रवार की सुबह राजघाट पर CAA के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रियंका प्रोटेस्ट के दौरान भगदड़ में मृत बच्चे के घर भी जा सकती हैं।

कांग्रेसियों ने शुरू की तैयारियां 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर वाराणसी में कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दिया है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के मुताबिक प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। वह कई लोगों के घर भी जा सकती हैं। 

चंपक के भी घर जा सकती हैं प्रियंका
19 दिसंबर को CAA प्रदर्शन में जेल गए दुधमुही बच्ची चंपक के मां-बाप से भी प्रियंका मुलाकात कर सकती हैं। पार्टी नेताओं की माने तो प्रियंका प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में मारे गए बच्चे के भी घर जाएंगी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका की एंट्री कई मायनों में अहम बताई जा रही है।