राकेश टिकैत ने साफ किया है कि भारतीय किसान यूनियन यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक पार्टी का विरोध या समर्थन नहीं करेगी। 

लखीमपुर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकैश टिकैत ने साफ कर दिया है कि भाकियू यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में किसी का भी समर्थन या विरोध नहीं करेगी। राकेश टिकैत ने यह बात मीडिया से हुई संक्षिप्त बातचीत के दौरान कही हैं। वह रविवार को जनपद लखीमपुर के तिकुनिया से पूरनपुर जाते वक्त यूनियन के जिला उपाध्यक्ष खुटार के गांव नवदिया प्रेमराज निवासी सुरजीत सिंह के घर पहुंचे थे। यहां पहुंचकर राकेश टिकैत ने सुरजीत सिंह के पुत्र के निधन पर दुख भी प्रकट किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें कि सुरजीत सिंह के पुत्र हरविंदर सिंह की बरेली में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद राकेश टिकैत उनके आवास पर पहुंचे हुए थे। राकेश टिकैत ने वहां पहुंचकर सुरजीत के परिवार से मुलाकात की। इसी के साथ सुरजीत सिंह के पुत्र के निधन पर दुख प्रकट किया। मीडिया से हुए संक्षिप्त बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में किसी का भी समर्थन या विरोध नहीं करेगी। हालांकि सरकार की कमियों को जनता तक जरूर पहुंचाया जाएगा।