थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते शनिवार की सुबह को उसकी पांच वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी किशोर ने मासूम को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में यूपी पुलिस (UP police) की सक्रियता के बावजूद दुष्कर्म (rape) और छेड़छाड़ से जुडे़ मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पुलिस टीम का खौफ और सरकार की नीतियों का असर कम होता हुआ दिख रहा है। ऐसी ही हैवानियत से जुड़ा एक मामला यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) से सामने आया, जहां अपने पड़ोस में खेलने गई एक 5 वर्षीय मासू्म के साथ वहां रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हालाकि, परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोते हुए मासूम ने मां को बताई पूरी कहानी 
पूरा मामला यूपी के बुलंदशहर स्थित खुर्जा इलाके का है। जहां थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते शनिवार की सुबह को उसकी पांच वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी किशोर ने मासूम को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद मासूम रोते-बिलखते हुए घर पहुंची। जहां उसने सारी घटना अपने माता को बताई।

पीडि़त मां ने पड़ोसी से किया सवाल तो देने लगा जान से मारने की धमकी 
मासूम के मुंह से हैवानियत की सारी वारदात सुनने के बाद मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम की मां इस मामने को लेकर पड़ोसी से बातचीत की तो आरोपित भड़क गया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले ने आरोपी पड़ोसी की ओर से गलत व्यवहार सामने आने के बाद पीड़ित पिता ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर आरोपी के ऊपर कार्रवाई करने के साथ मासूम को न्याय देने की गुहार लगाई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना खुर्जा देहात के प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया गया है। वहीं, मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।