यूपी पुलिस भी पूरी तरह सोशल मीडिया से जुड़े मामलों पर सख्ती के साथ नजर बनाए गए है। इसी के चलते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार कर लिया गया।  

बदायूं: सोशल मीडिया (Social Media) पर बढ़ रहीं राजनीतिक चर्चाओं के बीच देश के अलग अलग मुद्दों के सहारे लोग राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने से भी नहीं चूकते। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे ऐसे मामलों के बीच यूपी पुलिस भी पूरी तरह सोशल मीडिया से जुड़े मामलों पर सख्ती के साथ नजर बनाए गए है। इसी के चलते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को यूपी के बदायूं (Badaun) से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करके फैलाई थी अफवाह
बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली इलाके के रहने वाले एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सहसवान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार की ओर से अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल निवासी रेहान (30) पर फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इतना ही नहीं, युवक ने इस पोस्ट को ट्विटर आदि के जरिए वायरल करते हुए अफवाह फैलाने का भी प्रयास किया था।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल
सहसवान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन स्तर से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती के साथ निपटने के निर्देश दिए गए हैं। लिहाजा, प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी व उससे जुड़ी पोस्ट शेयर करके अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेहान के खिलाफ आईटी कानून की धारा 67 के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

बरेली के हेडमास्टर पर महिला शिक्षिकों ने लगाया अश्लीलता का आरोप, विरोध करने पर की ऐसी हरकत