अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं फायरब्रांड हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा, आतंकवाद, नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं वो नेहरू परिवार की देन है। 70 साल तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, उसी वजह से सभी समस्याएं पैदा हुई।

पीलीभीत (Uttar Pradesh). अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं फायरब्रांड हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा, आतंकवाद, नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं वो नेहरू परिवार की देन है। 70 साल तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, उसी वजह से सभी समस्याएं पैदा हुई। नेहरू खानदान की जांच होनी चाहिए। यही नहीं, नाथूराम गोडसे को बदनाम करने की साजिश भी नेहरू ने की थी। बता दें, इससे पहले बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त कहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रद्रोहियों को देश से निकाल देना चाहिए
साध्वी ने नागरिकता संशोधन बिल (CAB) की तारीफ करते हुए इसे राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा, कैब से किसी को क्षति नहीं होगी। राष्ट्रद्रोहियों को देश से निकल जाना चाहिए। सरकार को अपना पंजीकरण रजिस्टर बनवाना चाहिए। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी। सरकार जल्द ही देश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और प्रभावी कदम उठाएगी।

मोदी सरकार के लिए लकी रहा साल 2019 
बीजेपी नेता डॉ. रत्नेश गंगवार के आवास पर मीडिया से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा, एनआरसी (NRC) से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह भारत के हित में है। भारत विरोधी ही इसका विरोध कर रहे हैं। 2019 सरकार के लिए लकी रहा है।