भाजपा प्रेमी मोदी मास्क लगाए हुए बाजारों में नजर आ रहे हैं। वहीं, मैनपुरी में कोरोना वायरस से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 एक्टिव केस हैं। प्रशासन भी लगातार सख्ती बरते हुए है। लोगों से अपील भी किया जा रहा है कि बिना मास्क के घरों से न निकले।

मैनपुरी (Uttar Pradesh ) । सरकार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। यही कारण है लोग अपने-अपने तरीके से मास्क का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में इन दिनों मोदी मास्क का क्रेज बढ़ गया है, जिसे एक सामाजिक संस्था ने तो बनाकर लोगों को मुफ्त में बांट रही है। इस मोदी मास्क की खासियत है कि उसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी है। इस कारण बहुत से लोग इस मास्क को पहने नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह का है मोदी मास्क
मैनपुरी में भगवा कलर में मोदी मास्क लगाए लोग नजर आ रहे हैं। इस मोदी मास्क की खासियत यह है कि वह भगवा कलर में है। इसके अलावा उस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो है।

भाजपा प्रेमी की पहली पसंद मोदी मास्क