साक्षी महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए। यह इतनी बड़ी समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं किया जा सके। इसके बचाव के लिए सरकार ने पूरे प्रबंध कर रखे हैं। केवल सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चीन में नॉनवेज के 170 प्रकार के आइटम हैं। कोरोना वायरस की जो महामारी फैली है, उसके पीछे नॉनवेज है।

मथुरा(Uttar Pradesh) ।  कोरोना वायरस को लेकर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की चिंता तो लोग कर रहे हैं। लेकिन, सड़क हादसे में हजारों मौत होती हैं, हेलमेट की तो कोई चिंता नहीं करता। कोरोना से भारत में एक भी मौत नहीं हुई है और हमारी सरकार होने भी नहीं देगी। सरकार पूरी ताकत से लगी है। कोरोना वायरस का प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए। यह इतनी बड़ी समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं किया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोरोना वायरस का कारण नॉनवेज
साक्षी महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए। यह इतनी बड़ी समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं किया जा सके। इसके बचाव के लिए सरकार ने पूरे प्रबंध कर रखे हैं। केवल सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चीन में नॉनवेज के 170 प्रकार के आइटम हैं। कोरोना वायरस की जो महामारी फैली है, उसके पीछे नॉनवेज है।

11 जिलों में सिनेमाघर बंद
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। संक्रमण से बचने के लिए 11 जिलों में मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर और क्लब को अग्रिम आदेशों तक बंद करने का फरमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इन जिलों में लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गाजियाबाद के अलावा भारत-नेपाल सीमा के सात जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रवस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज शामिल है।