समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने बुलंदशहर में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यंत्री कोई कंप्रेसर ठोड़ी हैं जो वो गर्मी को ठंडा कर देंगे। यह काम तो कंप्रेसर का होता है। 

बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने बुलंदशहर में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बुलंदशहर की घटना आज भी पूरे यूपी को चिंतित कर रही है। सरकार कह रही है कि बेटी 12 बजे भी घूमना चाहेगी तो वह सुरक्षित है लेकिन लगातार हो रही घटनाएं वह इस दावे की पोल खोलती हैं। अपराधी आज भी बेखौफ घूम रहे हैं। मौजूदा सरकार कम से कम अब तो झूठ बोलना बंद कर दें। आंकड़े बताते हैं कि बड़े पैमाने पर घटनाएं हो रहीं और इसमें कई प्रदेश पीछे छूट गए हैं। डायल 100 का नाम बदला और उसका काबड़ कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और आरएलडी गठबंधन की सरकार सत्ता में आने पर महिलाओं औऱ बालिकाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा। डायल 112 और 1090 जैसे सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कंप्रेसर नहीं जो ठंडा कर देंगे 

अखिलेश यादव ने इस दौरान सीएम योगी के गरमी ठंडा करने वाले बयान को लेकर कहा कि वह कोई कंप्रेसर नहीं है जो हमारी गर्मी शांत कर देंगे। यह काम कंप्रेसर का होता है। 

जयंत चौधरी ने कहा कि हमे जितना ही धमकाया जाएगा हम उतना ही संगठित होंगे। योगी जी शायद इस चुनाव के मिजाज को समझ नहीं पाए। लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि हम अलग हो जाए। लेकिन यह संभव नहीं होगा। इस बार किसानों और नौजवानों को फैसला करना है। मौजूदा सरकार ने किले बिछाने का काम किया।