यूपी के संभल में रामलीला के दौरान मंच पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आयोजक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

संभल: बहजोई इलाके में रामलीला के दौरान मंच पर अश्लील नृत्य का मामला सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि रामलीला मंच पर अश्लील नृत्य हो रहा था। मामले में पुलिस ने बहजोई थाना क्षेत्र के पंवासा की रामलीला कमेटी के 10 सदस्यों और नर्तकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी के साथ सभी को भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की चेतावनी भी दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने कमेटी के लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस 
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र के द्वारा जानकारी दी गई कि संभल में रामलीला मंचन के दौरान अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की ओर से रामलीला कमेटी के विनोद, सचिन, देवेंद्र, बंटी, मनोज, सोनू, मोहित, विपिन, देवेंद्र, पुष्पेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। 

Scroll to load tweet…

कई अन्य जनपदों के वीडियो भी हो रहे वायरल
आपको बता दें कि संभल ही नहीं कई अन्य जनपदों से भी रामलीला के दौरान मंच पर अश्लील डांस का मामला सामने आया है। इसके बाद लोगों की नाराजगी भी सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ नजारा कानपुर में भी देखने को मिला था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया कि किस तरह से हनुमंत बिहार चौकी के सामने सुभाष पार्क में आयोजित रामलीला में अश्लील डांस हुआ। इस बीच सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान भी मूकदर्शक बने रहें। वहीं कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में आयोजित रामलीला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद लोगों ने मांग की कि धर्म के नाम पर हो रही इस अश्लीलता पर तत्काल रोक लगाई जाए। 

Scroll to load tweet…

सीताहरण से पहले अयोध्या में रावण को आया हार्टअटैक, मौत को एक्टिंग समझ ताली बजाते रहे दर्शक, देखें अंतिम अभिनय