यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जारी दलबदल के बीच संघमित्रा मौर्य का एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई बताया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले नेताओं के दल-बदल का दौर अपने चरम पर है। इसी कड़ी में बुधवार 19 जनवरी 2022 को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसे भाजपा के द्वारा सपा में बड़ी सेंधमारी बताया जा रहा है। हालांकि इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपर्णा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सवाल खड़े किए हैं। 
संघमित्रा मौर्य ने अपर्णा के भाजपा में शामिल होने पर सवाल खड़े करने के साथ ही योगी आधित्यनाथ को उनका (अपर्णा यादव) चचेरा भाई बताया है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा कि एक हफ्ते पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्र पर वार हो रहा था, आज वहीं एक बहू अपने चचेरे भाई के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। संघमित्रा ने आगे सवाल किया कि क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (बिष्ट) अगड़े वर्ग से है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपर्णा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि अगड़ा भाजपा में आता है तो राष्ट्रवादी और वो वोट भाजपा को करेगा या नहीं इस पर सवाल खड़ा करना तो दूर सोचा भी नहीं जाता। लेकिन पार्टी में रहने वाला राष्ट्रद्रोही, उसके वोट पर सवाल खड़े हो रहे ऐसा क्यों?