पीजीआई लखनऊ के एंडोक्राइन विभाग के जी ब्लॉक में मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास को भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सुशील गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। 

अयोध्या (उत्तर प्रदेश ) । राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के पीजीआई में लाकर भर्ती कराया गया है। बीमार होने के पहले मीडिया से बातचीत में मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास कहा ने कहा था कि भगवान राम का गर्भगृह सोने का बने यही उनकी इच्छा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुगर लेवल 400 
मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास हाईबीपी व हाई शुगर लेबल के कारण वे असहज महसूस करने लगे। उनका शुगर लेवल 400 के करीब पहुंच गया था। बीपी लेवल भी काफी बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

हालत सामान्य
पीजीआई लखनऊ के एंडोक्राइन विभाग के जी ब्लॉक में मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास को भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सुशील गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इस समय उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।