शाहजहांपुर में खेत में गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी। 

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मदनापुर थाना अंतर्गत क्षेत्र से युवती के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया। घटना 22 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया का वह सुबह तकरीबन 6 बजे खेत पर गई हुई थी। इसी बीच आरोपियों ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी 
पीड़िता के मुताबिक युवकों ने इस घटना को अंजाम देने के साथ ही वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने को लेकर धमकी भी दी। आरोपियों ने यह धमकी इस पूरे मामले को छिपाने के लिए दी। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रकरण के एसपी की ओर से दिए गए आदेश के बाद रवि सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोनू सिंह, जागेश और प्रधान नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी 
मामले को लेकर सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ने इसको लेकर थाने पर तहरीर दी है। उस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार लगी हुई है। कई टीमों का गठन जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया गया है। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। हालांकि शुरुआत में पुलिस की ओर से हीलाहवाली भी देखने को मिली। मामले में एसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपियों की धरपकड़ को लेकर लगातार प्रयास जारी है। 

सहारनपुर को सुरक्षित ठिकाना समझते हैं बांग्लादेशी, स्थानीय पुलिस से लेकर खुफिया विभाग तक को नहीं लगती है भनक

आजम खान के खिलाफ जया प्रदा की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया खारिज, जानिए क्या था पूरा मामला