यूपी के जिले शाहजहांपुर में सांप को पकड़कर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया। पकड़ ढीली होते ही सांप ने पूर्व प्रधान को डस लिया। जिससे सांप छूट गया, लेकिन दोबारा सांप को पकड़ने के बाद बर्तन में रखा तो, सांप की मौत हो गई। दो दिन बाद पूर्व प्रधान ने भी दम तोड़ दिया।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के जिले शाहजहांपुर में सांप का खेल मौत का कारण बन जाएगा यह किसने सोचा होगा। शहर में सांप को पकड़कर उसके साथ एक शख्स ने खेलना शुरू कर दिया। सांप की पकड़ ढीली होते ही पूर्व प्रधान को सांप ने डस लिया। सांप के छूटने से दोबारा सांप को पकड़ने के बाद बर्तन में रखा तो सांप की मौत हो गई। उसके दो दिन बाद पूर्व प्रधान ने भी दम तोड़ दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद प्रधान ने डॉक्टर को दिखाने की जगह देसी इलाज कराया था। फिलहाल रविवार की सुबह पूर्व प्रधान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सांप को बच्चों के गले में डाल रहे थे पूर्व प्रधान
जानकारी के अनुसार थाना जैतीपुर क्षेत्र के मरूआझाला के पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा सांप पकड़ने में माहिर माने जाते थे। गांव ही नहीं बल्कि आस-पास के गांव में किसी के मकान में सांप निकलने पर देवेंद्र को ही सबसे पहले बुलाया जाता है। तीन दिन पहले गांव के रहने वाले रविंद्र के मकान में सांप निकल आया। उनको पकड़ने के लिए बुलाया गया। मृतक पूर्व प्रधान ने सांप पकड़ा और फिर उसके साथ खेलने लगे। इतना ही नहीं सांप को बच्चों के गले में भी डाल रहे थे। करीब एक घंटे तक सांप से खेलने के बाद पकड़ ढीली हुई और इसी दौरान सांप ने उनको डस लिया। 

डॉक्टर के पास जाने की जगह किया देसी इलाज
प्रधान ने दोबारा सांप को पकड़ा और एक बर्तन में बंद कर दिया तब सांप मर गया। प्रधान डॉक्टर को दिखाने की जगह देसी इलाज करते रहे। जिसकी वजह से शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस तरह के मामले में लोग अक्सर डॉक्टर के पास जाने की जगह झांड़-फूंक कराने के लिए चले जाते हैं। जिससे सांप का जहर उनके शरीर में फैल जाता है और हालत बिगड़ने लगती है। डॉक्टरों की सलाह है कि किसी को भी अगर सांप ने काटा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराए ताकि शरीर में जहर फैलने से रोका जा सके।

3 साल के मासूम को दुकान से गायब देख मां के उड़े होश, बच्चे का अपहरण कर इस फिराक में था आरोपी युवक