उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका के साथ दूसरे धर्म के युवक ने कथित तौर पर रेप कर उसका वीडियो बना लिया और अब वो उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहा है। 

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में रेप की घटना कम होने के नाम नहीं ले रही है। अभी कानपुर में एख पिता ने अपनी बेटी के की अस्मत को तार- तार किया और अब शाहजहांपुर से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां पर एक अध्यापिका के साथ रेप करके धर्म परिवर्तन करवाना चाहता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस अधीक्षक ने बताया पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शुक्रवार को एक न्यूज़ चैनल से बीतचीत में बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि "कांठ थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 28 वर्षीय अध्यापिका चार मई को जब अपने घर जा रही थी, तभी बरेंडा गांव के रहने वाले आरोपी आमिर ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया और वो उसके साथ चल पड़ी, रास्ते में आरोपी ने पीडिता को नशीला पदार्थ दिया। जिसको खाने के बाद वो बेहोश हो गई और फिर उसको अपने घर लेकर जाकर रेप किया।"

पीडिता ने लगाया आरोप
इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 'मेरे साथ कथित तौर पर रेप करने के बाद आरोपी के घर वाले उसकी मां, बहन, भाई समेत पांच परिजन उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और आमिर से शादी करने का दबाव बना रहे हैं'। इसी सिलसिले में आरोपी को लेकर पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपी फरार है.और पुलि उनकी तलाश में जुटी है। आगे कहा गया की पीडिता को चिकित्सीय परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यूपी में रेप की बढ़ती घटना 
इस तरह की घटना आये दिन सामने आती रहती है जिसतको लेकर सरकार को अब कोई ना कोई कड़ा कमद उठाना होगा।

कानपुर में बढ़ी रेप की घटनाएं, तीन अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार