यूपी के जिले शामली में एक पीड़ित महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इंसाफ ना मिलने पर पीड़िता ने आत्महत्या की भी धमकी दी है। पीड़िता ने कई बार थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शामली: उत्तर प्रदेश के जिले शामली में पीड़िता ने थाने में पहुंचकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला महीनों से थाने के चक्कर लगा रही है। इसके बाद भी अभी तक कोई इंसाफ नहीं मिला है, इसी वजह से पीड़िता ने आत्महत्या की धमकी दी है। महिला के अनुसार उसके ऊपर हुए अत्याचारों को लेकर तहरीर देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इन सबके अलावा पीड़िता ने कई बार थाने में पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक महीने पहले दी थी पीड़िता ने तहरीर
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के कांधना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत का है। इसी गांव की रहने वाली नगमा नाम की महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने के साथ-साथ दहेज मांगने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने जेठ के द्वारा दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाते हुए करीब एक महीने पहले तहरीर दी थी। इस मामले में पीड़िता कई बार थानाध्यक्ष से मिली लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से पीड़ित महिला ने आरोपियों के पक्ष में दबाव होने पर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता महीनों से काट रही है थाने के चक्कर
शहर के इस मामले में पीड़िता का कहना है कि मेरा पति, जेठानी और सासु मुझे पीटते हैं। इसको लेकर कई बार विरोध भी किया लेकिन उसी दौरान जेठ ने मेरे साथ दुष्कर्म भी किया है। पीड़ित महिला आगे कहती है कि इसका विरोद किया तो मुझे मेरे पति ने घर से बाहर निकाल दिया। इसी मामले में करीब एक महीने से थाने के चक्कर काट लगा रहे हैं। इसको लेकर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। महीनों से चक्कर काट रही महिला की सुनवाई नहीं होने पर कहा कि अगर अब मेरी सुनवाई नहीं हुई तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।

बदायूं में रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों में इस हालत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की है आशंका