उन्नाव रेप केस में पीड़िता की मौत के बाद सदमे से उसकी बड़ी बहन की हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द व घबराहट की शिकायत के बाद उसे आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया

उन्नाव(Uttar Pradesh ). उन्नाव रेप केस में पीड़िता की मौत के बाद सदमे से उसकी बड़ी बहन की हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द व घबराहट की शिकायत के बाद उसे आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे जिलाअस्पताल रिफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि उन्नाव रेप केस मामले में पीड़िता की जिन्दा जला कर हत्या किसे जाने के बाद उसके पूरे घर में शोक की लहर है। राजनीतिक गलियारे से दिग्गजों का वहां पहुंचना लगातार जारी है। रविवार देर रात मृतक रेप पीड़िता की बड़ी बहन की तबियत अचानक खराब हो गई। उसे सीने में तेज दर्द व घबराहट होने लगी। घर वालों ने इसकी सूचना वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलवाकर उसे सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टर न मिलने पर उसे जिलाअस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। 

सदमे से बिगड़ी है हालत 
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ अलोक पांडेय ने बताया कि उसका इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद वह होश में आ गई। लेकिन पेट दर्द की शिकायत अभी है। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है हालत में सुधार है। सदमे के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है।