हरिद्वार में पुलिस ने एक ऐसे पति-पत्नी को पकड़ा है, जो लोगों को बेवकूफ बनाकर रफूचक्कर हो जाता था। जानिए पूरी कहानी...

हरिद्वार, उत्तराखंड. लुटेरी दुल्हन का यह कोई पहला मामला नहीं है। लेकिन यह बाकियों से थोड़ा हटकर है। आमतौर पर कोई भी पति-पत्नी खुद को भाई-बहन के तौर पर पेश नहीं करेगा। लेकिन यहां ये दोनों लोगों के सामने ऐसे ही पेश आते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरिद्वारा पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो अपने पति के इशारे पर शादियां करती थीं। फिर गहने-पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाती थी। इस लुटेरी दुल्हन ने चंडीगढ़ के एक युवक से शादी करके उसे धोखा दिया। शादी के कुछ दिनों बाद ही लुटेरी दुल्हन ससुराल से 50 हजार रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ उसके 'रियल हसबेंड' को भी पकड़ लिया है। दरअसल, इस गिरोह का मास्टरमाइंड यही है। ये दोनों खुद को भाई-बहन की तरह सामने आते थे। इस फ्रॉड कपल को हरिद्वार से पकड़ा गया। इनका वास्तविक नाम अंजलि और महावीर है।


एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अंजलि अपना नाम बदलकर यानी पूजा बनकर चंडीगढ़ निवासी युवक से मिली थी। इसके बाद दोनों ने 18 दिसंबर को शादी कर ली थी। 7 जनवरी को दोनों हनीमून पर हरिद्वार आए थे। दोनों एक होटल में ठहरे थे। इसी बीच अंजलि मौका पाकर 50,000 रुपए और जेवरात लेकर भाग गई। पीड़ित युवक ने कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि इससे पहले कि अंजलि और महावीर वहां से भाग निकलते, दोनों को बस स्टैंड से पकड़ लिया गया। महावीर ने अंजलि को बहन बताकर पीड़ित युवक से मिलवाया था। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने पहले भी ऐसे कई फ्रॉड किए होंगे।