उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इसमें पड़ोसी युवक ने पिता- पुत्र को गोली मार दी। इसमें पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

जौनपुर(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इसमें पड़ोसी युवक ने पिता- पुत्र को गोली मार दी। इसमें पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का लाइव वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल वीडियो में में एक युवक अपना रिवाल्‍वर निकाल कर लोगों को धमका रहा है। इसी दौरान दो लोग उसे पकड़ कर काबू में करने की कोशिश करते हैं। उसी दौरान वह गोली चला देता है। गोली उसे पकड़ने वाले लड़के के पेट में लगती है और वह गिर जाता है। इसी बीच युवक अपनी रिवाल्‍वर निकालकर कई फायर झोंक देता है।

पुरानी रंजिश में हुई घटना 
पुलिस के अनुसार भरौली गांव निवासी इश्तियाक का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्षों में आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने इश्तियाक और ओसामा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने ओसामा (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता की हालत गंभी बनी हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपित पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।