हरिओम यादव (Hariom Yadav) को सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है। वह वर्तमान में सिरसागंज (Sirsaganj) के विधायक हैं। उसका एक कारण यह भी है कि वह मुलायम सिंह यादव परिवार के समधी भी हैं। 

फिरोजाबाद. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी और सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव (Hariom Yadav) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट से इस बार मैदान में हैं। हरिओम यादव मुलायम सिंह यादव के समधी लगते हैं। हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला यादव की शादी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के बेटे रणवीर सिंह से हुई थी। रणवीर सिंह यादव के बेटे तेजवीर यादव मैनपुरी से सांसद भी रहे चुके हैं। सिरसागंज विधानसभा में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुलायम के बेहद करीबी
फिरोजाबाद जिले में समाजवादी पार्टी का परचम लहरा ने में हरीओम यादव की अपनी एक विशेष भूमिका रही है। हरिओम यादव (Hariom Yadav) को सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है। वह वर्तमान में सिरसागंज (Sirsaganj) के विधायक हैं। उसका एक कारण यह भी है कि वह मुलायम सिंह यादव परिवार के समधी भी हैं। हरिओम यादव ने हमेशा पूरे दमखम से पार्टी का साथ दिया एक बार शिकोहाबाद से और दो बार सिरसागंज विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए कुछ समय से समाजवादी पार्टी के महामंत्री प्रफेसर राम गोपाल यादव से उनके नक्षत्र नहीं मिल रहे थे जिसकी वजह से वह शिवपाल यादव के करीबी माने जा रहे थे।

कितनी संपत्ति
भाजपा से प्रत्याशी हरिओम यादव के पास दो लाख एवं पत्नी पर 50 हजार कैश है। 88.65 लाख रुपये की चल संपत्ति के मालिक हरिओम यादव के पास सवा लाख रुपये कीमत की रायफल एवं रिवॉल्वर है। हरिओम पर एक लाख रुपये का सोना, जबकि पत्नी पर डेढ़ लाख का सोना है। दोनों पर एक लाख रुपये की चांदी है। पत्नी पर 42.20 लाख की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति को देखें तो बाबेमऊ, गढ़सान एवं रहचटी में कृषि भूमि हरिओम यादव के नाम है। पत्नी के नाम मोहम्मदाबाद, करनपुर बाह एवं बनीपुर जसराना में संपत्ति है। आगरा, मथुरा, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज में भी संपत्ति है। हरिओम यादव पर 2,88,60000 रुपये की अचल संपत्ति है तो पत्नी के नाम 2,82,35,000 रुपये की अचल संपत्ति है।

कौन-कौन है मैदान में
हरिओम यादव-भाजपा
सर्वेश यादव-सपा
पंकज कुमार मिश्रा-बसपा
प्रतिमा पाल-कांग्रेस

कैराना विधानसभा सीट रिजल्ट अपडेट 2022: इस सीट पर है दो परिवारों के बीच जंग, जानें कौन है इस बार आगे

फेफना रिजल्ट लाइव अपडेट 2022: कभी सपा की गढ़ थी ये विधानसभा सीट, क्या फिर कमल खिला पाएंगे योगी के मंत्री

जसवंतनगर सीट लाइव अपडेट 2022: कोई भी दिग्गज नहीं भेद पाया शिवपाल यादव का किला, इस बार सपा से किया है गठबंधन

करहल सीट लाइव अपडेट 2022: कभी मुलायम के खास थे बघेल, अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव को दे रहे हैं चुनौती

फर्रूखाबाद सदर सीट अपडेट 2022: क्या जीत का स्वाद चखेंगी पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी, 5 बार लड़ चुकी हैं चुनाव