यूपी के सीतापुर में एक पिता ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। महिला का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने 4 माह पहले शादी करके लाई गई पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं पहली शादी से हुई 5 साल की बच्ची को भी उसने लोहे की रॉड से पीट दिया। पिता द्वारा लोहे की रॉड से पीटे जाने पर 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहू सास से कर रही थी मारपीट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई बहू अपनी सास से मारपीट कर रही थी। इसी बात से नाराज पति ने पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि यह घटना सिधौली कोतवाली इलाके की है। कस्बा संतनगर पूर्वी मोहल्ला में रहने वाले संतराम ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संतराम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से 5 साल की बेटी अर्पिता थी। वहीं सास शिवकन्या ने बताया कि 4 महीने पहले उनके बेटे संतराम ने रेशमा से शादी की थी। शादी के बाद से रेशमा घर को अपने नाम करने का दबाव बना रही थी। 

महिला का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज
वहीं बहू का विरोध करने पर वह सास की पिटाई करती थी। शनिवार को भी वह सास को पीट रही थी। तभी संतराम घर पहुंच गया। मां को पत्नी द्वारा पीटे जाते देख उसने लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। वहीं मौके पर बीचबचाव करने पहुंची 5 साल की अर्पिता पर भी उसने वार कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने अर्पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि मामले पर तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीतापुर: जब्त होगी नपुंसक बनाकर भीख मंगवाने वाले किन्नरों की संपत्ति, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था केस