पुलिस ने शक के आधार पर महिला के दामाद को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दामाद ने ही जमीन के लालच में अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस दामाद से पूछताछ कर रही है।

बदायूं (Uttar Pradesh)। जमीन के लालच में आकर दामाद ने अपनी बुजुर्ग सास की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी दामाद और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है। यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला 
शीला (60) अपनी बेटी मीना और दामाद दुर्वेश के साथ रह रही थी। वह रात घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर में मौजूद बेटी दामाद की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दामाद ने ही किसी की मदद से वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दामाद को पकड़ लिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दामाद को पने कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग महिला के भाई ने आरोपी दामाद और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

जमीन के लालच में हत्या का आरोप