पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी छात्र अपने फौजी चाचा की लाइसेंसी पिस्टल लेकर क्लासरूम में पहुंचा था, और छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।  

बुलंदशहर (Uttar Pradesh) । सीट पर बैठने के लिए हाईस्कूल के एक छात्र ने अपने ही साथी को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी छात्र अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल बैग में रखकर स्कूल पहुंचा था। यह घटना शिकारपुर के सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल में आज की है। 
यह है पूरा मामला
शिकारपुर के आंचरुकला के रवि कुमार का बेटा टार्जन सुबह स्कूल गया था। जहां क्लास शुरू होने के बाद साथ में पढ़ने वाले टार्जन का छात्र से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। तभी, छात्र ने अपने बैग से पिस्टल निकालकर टार्जन को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी का चाचा है फौजी 
बताते हैं कि घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन, शिक्षकों ने स्कूल का गेट बंद करवा दिया। इसके बाद पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी छात्र अपने फौजी चाचा की लाइसेंसी पिस्टल लेकर क्लासरूम में पहुंचा था, और छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।