सुल्तानपुर जिले में पिछले दो हफ्ते पहले हुई घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। जिसके बाद पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद भी दबंगों के हौसले धमने का नाम ही नहीं ले रहे है। राज्य सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के बावजूद शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। इसी बीच राज्य के सुल्तानपुर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें भूमि विवाद में एक महिला को निर्वस्त्र करने के साथ हाथ व पैर बांधकर पीटा गया। इतना ही नहीं हमलावर यहीं नहीं रूके पीटने के बाद महिला का सिर मुड़ा दिया। यह घटना दो हफ्ते पहले की है लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर सीओ ने जांच शुरू की। जिसके बाद कोतवाली देहात पुलिस ने आनन-फानन केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपियों ने पीटने के बाद महिला का मुड़ाया सिर
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का राम प्रसाद से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी के चलते 21 जून को राम प्रसाद के साथ कई अन्य लोगों ने महिला को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। इसके अलावा राम प्रसाद समेत अन्य लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद दबंगों ने उसकी पिटाई की। हमलावर यहीं नहीं थमे और महिला के सिर के बाल मुड़वा दिए। महिला आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता कोतवाली देहात थाने पहुंची और वारदात की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इस मामले से छुटकारा पा लिया।

सीओ- महिला के साथ हुआ बर्ताव बहुत गंभीर
इस पूरी घटना का वीडियो दो हफ्ते बाद शुक्रवार को जब वायरल हुआ तो सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने इसे गंभीरता से लेते हुए खुद जांच शुरू की। सीओ के हरकत में आते ही कोतवाली देहात पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई और आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी राम प्रसाद समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। सीओ लंभुआ ने बताया कि घटना बहुत ही गंभीर है। महिला के साथ हुए इस बर्ताव में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उन सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र: आदिवासी युवती बनी लव जिहाद का शिकार, आरोपी आजम खान का पूरा सच जानकर उड़े सभी के होश

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका हुई खारिज, उर्दू-फारसी और अरबी तक ही सीमित रहेंगे मदरसों के छात्र