अयोध्या में जमीन विवाद मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने योगी सरकार को यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर अहमद फारुकी को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।
बता दें, सुप्रीम कोर्ट में चल रही अयोध्या मामले की सुनवाई आखिरी दौर में पहुंच गई है। अगले कुछ दिनों में फैसला आने की आशंका जमाई जा रही है। जिसे देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले में 10 दिसंबर तक के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

