चीन में घातक रूप ले चुके कोरोना वायरस की दहशत भारत में भी है। इस बीच गुरुवार को यूपी के मथुरा में कोरोना वायरस का संदिग्ध पीड़ित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मरीज को तत्काल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

मथुरा (Uttar Pradesh). चीन में घातक रूप ले चुके कोरोना वायरस की दहशत भारत में भी है। इस बीच गुरुवार को यूपी के मथुरा में कोरोना वायरस का संदिग्ध पीड़ित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मरीज को तत्काल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ दिन पहले श्रीलंका से लौटकर आया है शख्स
राया थाना क्षेत्र के रेतिया बाजार के रहने वाले रविंद्र कुमार रत्नों का बिजनेस करते हैं। इसके चलते उनका विदेश आना-जाना लगा रहता है। करीब 10 दिन पहले वे श्रीलंका से लौटकर आए। कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर वो गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उन्होंने डॉक्टर को इस बारे में बताया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने तुरंत उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

मथुरा आगरा में देश विदेश से आते हैं पर्यटक
इससे पहले मुंबई में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला था। जिसके बाद आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड और रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। नोडल प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। स्वाइन फ्लू वाली प्रोटेक्शन किट का डॉक्टर इस्तेमाल करेंगे। बता दें, पर्यटन के लिहाज से आगरा और मथुरा महत्वपूर्ण हैं। रोजाना यहां दुनियाभर से हजारों पर्यटक आते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में पहले से ही सभी तैयारियां की गई हैं।