आर पी एन सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके पडरौना से चुनाव लड़ने के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आ पी एन सिंह ने राजमहल में जन्म लिया। राजा से लड़ाई में मैं फकीर ही जीतूंगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चिंता उन्हें हो जो मलाई खाना चाहते हैं, मैं मस्त रहता हूं। 

लखनऊ: आर पी एन सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहने के साथ ही भाजपा में शामिल होकर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि आर पी एन सिंह को पडरौना से स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने खड़ा किया जा सकता है। वहीं इसको लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि आ पी एन सिंह ने राजमहल में जन्म लिया। इसी के साथ उन्होंने खुद को फकीर बताते हुए आर पी एन सिंह को राजा बताया। उन्होंने कहा कि राजा से लड़ाई में मैं फकीर ही जीतूंगा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि चिंता उन्हें होनी चाहिए जो मलाई खाना चाहते हैं। मैं मस्त रहता हूं। 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह हमेशा कार्यकर्ताओं से घिरे रहते हैं। भले ही आज की तारीख में वह मंत्री नहीं हैं, फिर भी कार्यकर्ता उनके आस-पास हैं। वहीं जब उनसे पडरौना से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा हम उसका स्वागत करेंगे। 

RPN सिंह भाजपा में हुए शामिल, कहा- कांग्रेस अब वो नहीं रह गई जहां मैंने शुरुआत की थी