अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान करने इनकम टैक्स नही लगेगा। इसको लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने इसको लेकर नोटीफिकेशन जारी कर दिया है

अयोध्या(Uttar Pradesh). अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान करने इनकम टैक्स नही लगेगा। इसको लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने इसको लेकर नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। शुक्रवार को जारी किए गए गजट के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट में दान करने पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80जी के तहत आयकर में छूट मिलेगी। वित्त मंत्रालय ने तीर्थक्षेत्र को ऐतिहासिक महत्व का स्थान और एक सार्वजनिक पूजा के प्रसिद्ध स्थान के तौर पर चिन्हित करते हुए ये फैसला लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 9 नवंबर को अयोध्या भूमि विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 67 एकड़ जमीन हिंदू पक्ष को सौंप दी थी। जबकि सरकार को मस्जिद निर्माण के लिए मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही किसी महत्वपूर्ण स्थान पर 5 एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने केंद्र सरकार को 3 महीने के अंदर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित करने का भी आदेश दिया था। इसके बाद सरकार ने 8 फरवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया था।

ट्रस्ट के खाते में जमा हुई 5 करोड़ से ज्यादा रकम 
राम जन्मभूमि ट्रस्ट का खाता खुलने के बाद आधिकारिक तौर पर 2 अप्रैल को इस बारे में जानकारी दी गई। इस खाते में 9 अप्रैल तक 5 करोड़ से ज्यादा रकम जमा हो चुकी थी। दान करने वालों में सबसे ज्यादा वो लोग थे, जो एक रुपए से लेकर 11 हजार तक की रकम खाते में डाल रहे हैं। इस खाते में दान की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। अब आयकर विभाग की छूट के बाद दान करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी। 

पिछले महीने ट्रस्ट का लोगो जारी हुआ था
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 9 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर अपना लोगो जारी किया था। इस लोगो में धनुषधारी प्रभु राम के चित्र को केंद्र में रखा गया। साथ ही उनके परमभक्त हनुमान जी के चित्र को भी इस लोगो में शामिल किया था। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक लोगो के केंद्र में धनुषधारी प्रभु राम का चित्र है। जबकि, साइड में हनुमानजी हैं। प्रभु राम व हनुमानजी सदैव देश की रक्षा करेंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो (अमूर्त चित्र) भी विशेष है। इसमें प्रभु राम की सौम्य छवि उकेरी गई। जिनके ऊपरी परिधि पर में ट्रस्ट का नाम लिखा गया। नाम के पूर्व व नाम के समापन पर हनुमानजी का चित्र है। लोगो में सूर्य की तेजवान किरणें भी हैं। आधार पर रामो विग्रहवान धर्म: अंकित है।