तेलंगाना में महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले चारों आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। इसको लेकर पूरे देश में हैदराबाद पुलिस की तारीफ हो रही है। वहीं, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में वाराणसी में भी लोगों ने इस एनकाउंटर पर खुशी जाहिर की है।

वाराणसी (Uttar Pradesh). तेलंगाना में महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले चारों आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। इसको लेकर पूरे देश में हैदराबाद पुलिस की तारीफ हो रही है। वहीं, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में वाराणसी में भी लोगों ने इस एनकाउंटर पर खुशी जाहिर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
लक्सा थाना क्षेत्र के मिश्र पोखरा मोहल्ले में शुक्रवार को महिलाओं ने सड़कों पर निकलकर अपनी खुशाी जाहिर की और मिठाईयां बांटी। उनके हाथों में पोस्ट था, लिसपर लिखा था- आपके साहस का अभिनंदन। अब निर्भया व उन्नाव कांड के आरोपियों को तुरंत फांसी दी जाए। एक महिला कहा, हैदराबाद ही नहीं जहां भी रेप के आरोपी जिंदा हैं, उनको भी इसी तरह मौत दे देनी चाहिए। हैदराबाद पुलिस को हम सैल्यूट करते हैं। वहीं, एक अन्य महिला ने कहा- अब तेलंगाना की महिला डॉक्टर की आत्मा को शांति मिली होगी। ये एनकाउंटर रेपिस्टों के मनोबल को तोड़ेगा। राजनेताओं को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। जिसके साथ घटना घटती है, उसका दिल ही जानता है।

क्या है तेलंगाना का पूरा मामला
बीते 27 नवंबर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया था। इसके बाद पीड़िता की हत्या कर लाश को जला दिया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह सभी आरोपियों को पुलिस सीन रिक्रिएट कराने ले गई थी। घटनास्थल पर पहुंचते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद एनकाउंटर में चारों की मौत हो गई।