शख्स ने पूछताछ में खुद का नाम ओम प्रकाश बताया है। साथ ही दावा किया कि वह पद्मश्री पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा का सगा जीजा है। आरोप लगाया कि अरुणिमा और और उनके पति ने अरुणिमा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हड़प लिया है, जिसमें वह 50 प्रतिशत के भागीदार हैं।

लखनऊ (Uttar Pradesh)। पद्मश्री पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के सगे जीजा ओम प्रकाश ने विधानसभा के सामने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ा और आग बुझाई। उन्हें को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 30 प्रतिशत झुलस गया है। जहां उन्होंने अरुणिमा सिन्हा और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंपनी को हड़पने का लगाया आरोप
पूछताछ में ओम प्रकाश ने कहा कि अरुणिमा सिन्हा और उनके पति ने अरुणिमा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हड़प लिया है, जिसमें वह 50 प्रतिशत के भागीदार हैं। इसी की जांच की वह गुहार लगा रहे हैं। आरोप है कि वो लोग चाहते हैं कि ओम प्रकाश मर जाएं, ताकि कंपनी का 50 प्रतिशत पैसा अरुणिमा सिन्हा को मिल जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके दबाव में उनकी गुहार नहीं सुन रही है। 25 जनवरी से हम थाने-थाने चक्कर लगा रहे हैं।

पुलिस नहीं सुन रही गुहार
ओम प्रकाश की पत्नी और अरुणिमा सिन्हा की सगी बहन ने बताया कि उनके पति पर दो बार जानलेवा हमला हुआ। पति को भर्ती कराकर सरोजनीनगर थाने के एसआई दिनकर वर्मा के पास दौड़ती रह गई कि एफआईआर लिख ली जाए। उन्होंने कहा कि मेरी बहन अरुणिमा सिन्हा के पति गौरव सिंह और एक अन्य शख्स ने हमला किया है।

हमले के बाद भी एक्शन नहीं ले रही पुलिस
ओम प्रकाश ने कहा कि मेरे ऊपर हमला हुआ। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की तो सरोजनीनगर थाने के दिनकर वर्मा उस शिकायत को 107/16 की कार्रवाई में निस्तारित कर दे रहे हैं, जबकि घायल चश्मदीद से कोई बयान नहीं लिया जा रहा है, क्योंकि अरुणिमा सिन्हा पद्मश्री हैं। 

अरुणिमा सिन्हा और उनके पति पर आरोप
ओम प्रकाश का कहना है कि मैं भी पर्वतारोही रहा हूं। अरुणिमा सिन्हा उनकी सगी साली हैं, लेकिन ये सब उन्हीं का कराया धराया है। वह चाहते हैं कि उनके खिलाफ हमले की एफआईआर दर्ज की जाए, लेकिन सरोजनीनगर पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है।