मामला दो वर्ग के बीच होने की वजह से गांव में तनाव पूर्ण माहौल है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार गांव के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

अमरोहा (Uttar Pradesh) । गैंगरेप करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दरिंदों के हवस का शिकार नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी होने पर परिवार वालों के होश उड़ गए। मामला दो वर्गों के बीच का होने के कारण पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
पांच महीने पहले की बात है। नाबालिग गांव से कुछ दूरी पर घास लेने के लिए गई थी। मौका पाकर वहां चार युवकों ने उसे दबोच लिया था और गैंगरेप किया था। हैवानियत की हदों को पार करते हुए आरोपियों ने नाबालिग की अश्लील वीडियो भी बनाई। बुलाने पर न आने पर अश्लील वीडियो को वायरल कर देने की धमकी भी आरोपियों ने दी। इसी दौरान नाबालिक को गर्भ ठहर गया। गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। सुनते ही उनके होश उड़ गए।

चार युवकों के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार
भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गांव में तनाव
मामला दो वर्ग के बीच होने की वजह से गांव में तनाव पूर्ण माहौल है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार गांव के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

(प्रतीकात्मक फोटो)