बस में चीख-पुकार मचने और बम की आवाज सुनकर वहां भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर स्‍थानीय पुलिस भी पहुंची और जख्‍मी बच्‍चों को इलाज के लिए स्‍थानीय अस्‍पताल ले गई। 


प्रयागराज (Uttar Pradesh) । स्‍कूली बस को लक्ष्‍य कर बाइक सवार दो बदमाशों ने बम फेंका गया। बस में चीख-पुकार मचने और बम की आवाज सुनकर वहां भीड़ जुट गई। बस में सवार बच्‍चों में से दो छात्र घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस घायल बच्चों को ले गई अस्पताल
बस में चीख-पुकार मचने और बम की आवाज सुनकर वहां भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर स्‍थानीय पुलिस भी पहुंची और जख्‍मी बच्‍चों को इलाज के लिए स्‍थानीय अस्‍पताल ले गई।

इस तरह फेंका बम
हबुसा मोड़ के निकट बच्‍चों का महाबीर पब्लिक स्कूल है। यहां के बच्चों को ले जाने के लिए स्‍कूल बस भी है। दोपहर बाद जब स्‍कूल की छुट्टी हुई तो बस से बच्‍चों को घर पहुंचाने के लिए चालक लेकर चला। कुछ दूर बाद ही बस के बगल में बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। जब तक चालक कुछ समझ पाता, चलती बस को लक्ष्‍य कर बदमाशों ने बम फेंक दिए। 

बदमाशों को पकड़ने में जुटी पुलिस
बम फेंकने के बाद बाइक सवार दोनों युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की लेकिन फिलहाल कोई बदमाश पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर क्‍या मामला था कि स्‍कूली बस पर बम फेंके।