इकाना स्टेडियम में एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण करेंगे साथ ही,  डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप भी लांच करेंगे। सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में डिजि शक्ति अध्ययन ऐप इंस्टाल है। 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) आज एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट (Free Smartphone and Tablet) का तोहफा देंगे। इन स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए उन्हें न सिर्फ पढ़ाई के लिए कंटेंट मिलेगा, बल्कि रोजगार से संबंधित जानकारियां भी दी जाएंगीं। उनकी योजना एक करोड़ युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने की है। सीएम योगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी (Atal Bihari Bajpayee) की जयंती पर इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण करेंगे साथ ही, डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप भी लांच करेंगे। सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में डिजि शक्ति अध्ययन ऐप इंस्टाल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंतिम वर्ष के छात्रों को आज मिलेगी प्राथमिकता
मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना के शनिवार को पहले चरण में राजधानी लखनऊ में होने वाले समारोह में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे प्रदेश भर के युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटे जाएंगे। इसके बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर वितरण किया जाएगा।

इन कंपनियों के मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
बता दें कि रजिस्ट्रेशन से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण तक पूरी व्यवस्था निशुल्क है. सरकार की ओर से स्मार्टफोन और टैबलेट की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा टेंडर जारी किया गया है. 47 सौ करोड़ की लागत से खरीदे जाने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए कई नामी कंपनियों ने टेंडर किया है. इन कंपनियों में टैबलेट के लिए विशटल (आईरिस), सैमसंग (विजन) और एसर (सेलकॉन), स्मार्टफोन के लिए लावा, सैमसंग (सेलकॉन) और सैमसंग (यूनाइटेड) शामिल हैं।

किसको मिलेगा फायदा

इस स्कीम का फायदा वे कैंडिडेट्स ही ले सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं और जिनके दसवीं और बारहवीं में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक आए हैं। ये भी जान लें कि रजिस्ट्रेशन से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण तक ये पूरी व्यवस्था निशुल्क है। इसके लिए आपको किसी जगह पर कोई पैसा खर्च नहीं करना है.