होली पर महिला का पति घर आया था। इस दौरान आरोपी दो लोगों को लेकर वहां पहुंच गया। महिला के पति ने उसे पकड़ लिया तो वह तमंचा दिखाकर भाग निकला। बाद में उसने तीन माह से हो रहे उत्पीड़न की पूरी कहानी बताई। गुरुवार को महिला पति के साथ एसएसपी से मिली। 

बरेली (Uttar Pradesh) । एक महिला का रेप करने के बाद उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर अलग-अलग लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। तीन माह पति को इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बता दें कि तीन माह पहले पति की गैर मौजूदगी में एक युवक ने जबरन घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोस्त की मदद से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था। फिर,

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला
भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला बच्चे के साथ गांव में ही रहती है। आरोप है कि पिछले साल दिसंबर माह में वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक दीवार फांदकर दोस्त के साथ घर में घुस आया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। 

अलग-अलग लोगों से कराता रेप
रेप करने और उसके बनाए गए वीडियो के आधार पर दबंग हर माह अलग-अलग लोगों को लेकर घर पहुंचने लगा। महिला विरोध करती तो वीडियो वायरल करने और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा देता। 

ऐसे खुला राज
होली पर महिला का पति घर आया था। इस दौरान आरोपी दो लोगों को लेकर वहां पहुंच गया। महिला के पति ने उसे पकड़ लिया तो वह तमंचा दिखाकर भाग निकला। बाद में उसने तीन माह से हो रहे उत्पीड़न की पूरी कहानी बताई। गुरुवार को महिला पति के साथ एसएसपी से मिली। 

(प्रतीकात्मक फोटो)