यूपी के महोबा जिले में रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई, जिससे उसमें आग लग गई। घटना में बाइक सवार एक बच्चा सहित 3 लोग जिंदा जल गए। 

बांदा (Uttar Pradesh). यूपी के महोबा जिले में रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई, जिससे उसमें आग लग गई। घटना में बाइक सवार एक बच्चा सहित 3 लोग जिंदा जल गए। 

बच्चे और साथी के साथ घर लौट रहा था शख्स
सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने बताया, कबरई कस्बे के राजीव नगर का रहने वाला अनिल प्रजापति (25) अपने 4 साल के बेटे और साथी बिज्जू (17) के साथ मोटरसाइकिल से हमीरपुर से अपने घर आ रहा था। बाइक तेज रफ्तार में थी। ताज क्रशर प्लांट के पास बाइक सामने से आ रहे ट्रक में अनियंत्रित होकर घुस गई। भिड़त होने से बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और आग लग गई। जिससे उसपर सवार तीनों लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। घटना की जांच की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का भी बयान लिया गया है।