घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर रिश्तेदार भी घर पहुंच गए। दिलासा देने वालों की भी आंखें नम हो गईं। 

सम्भल (Uttar Pradesh) । चंदौसी में थाना बनियाठेर क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक त्वचा रोग से पीड़ित और लंबाई कम होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। जिसे लेकर वह परेशान रहती थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
युवती ने रविवार की सुबह कमरे में फंखे पर दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। परिजनों ने युवती को फंदे से उतारा। इसके बाद आनन-फानन में शव अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मां गई थी बाजार
रविवार की सुबह 11 बजे युवती की मां बाजार गई थी। भाभी छत पर कपड़े डालने गई थी। इसी दौरान युवती ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में दिखाई न पर परिवार के लोग कमरे में गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

परिवार के लोगों में कोहराम 
घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर रिश्तेदार भी घर पहुंच गए। दिलासा देने वालों की भी आंखें नम हो गईं। वहीं, युवती के परिजनों का कहना है कि चर्म रोग से पीड़ित होने के साथ उसकी लंबाई कम थी, जिससे शादी होने में काफी परेशानी हो रही थी। युवती इसको लेकर परेशान रहती थी।