दूसरा आरोपी पवन अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि 'थाना शाहबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर दर्ज कराई थी।  

रामपुर (Uttar Pradesh) । दो सगे भाइयों ने एक 15 साल की लड़की के साथ रेप किया। पीड़िता की मां शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और दूसरा आरोपी फरार है। कहा जा रहा है इस समय पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में है। वैसे युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। यह मामला कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
एक 15 साल लड़की के साथ दो सगे भाई शिवम और पवन ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता की मां ने 26 मार्च को तहरीर दी थी और सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। कहा जा रहा है एक आरोपी शिवम को ग्राम मधुकर के पास स्थित बिजली घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

Scroll to load tweet…

दूसरे भाई को खोज रही पुलिस
दूसरा आरोपी पवन अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि 'थाना शाहबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर दर्ज कराई थी।