यूपी के नोएडा में मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भगाने का प्रयास भी किया था। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा में मंगलवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दिल्ली के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे गए सात मोबाइल फोन, अवैध हथियार तथा लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। आगे बताया कि इन सभी बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी इलाके में 100 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार में पुलिस बदमाशों को पकड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शक होने पर पुलिस ने रुकने का किया इशारा
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की सुबह बदमाशों की तलाश में जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आते दिखाई दिए तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने बदमाशों को रोकने के लिए इशारे किया लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगे। इतना ही नहीं पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें दोनों घायल हो गए। ये दोनों बदमाश इतने शातिर है कि अब तक सौ से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

इन सभी सामानों को पुलिस ने किया बरामद
रणविजय सिंह ने आगे कहा कि बदमाशों की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से आफताब पुत्र शमशाद और सूरज पुत्र वीरेंद्र निवासी घड़ौली, दिल्ली घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न जगहों से लूटे हुए 7 मोबाइल फोन, दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल, 11 देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

कानपुर हिंसा: शहर के इस बिल्डर ने की थी मास्टरमाइंड जफर हाशमी को फंडिंग, केडीए के रडार पर आई 31 अवैध इमारतें

प्रयागराज हिंसा: उपद्रवियों से अब कीमत वसूलने की तैयारी, प्रशासन ने RTO को सौंपी क्षतिग्रस्त वाहनों की सूची

फतेहपुर में अचानक से अपहरण की घटनाओं की आई बाढ़, सिर्फ पांच दिनों में इतनी लड़कियां हुई लापता