गिरफ्तार करने गई पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस उसके पैर में गोल मार दी, जिससे वो घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर देहात (Uttar Pradesh)। चाचा ने अपनी ही 6 साल की भतीजी के साथ शराब के नशे में रेप किया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल ले गए। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार करने आई पुलिस पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस उसके पैर में गोल मार दी, जिससे वो घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ईलाज के दौरान उसने पुलिस से कहा कि वह नशे में था और उससे गलती हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भतीजी और पिता की करने जा रहा था हत्या
कानपुर देहात के एडिशनल एसपी अनूप सिंह ने मीडिया को बताया कि मुखबिर के सूचना मिली की 1 फरवरी की रात भतीजी के साथ रेप करने के बाद आरोपी चाचा महेश अपने पिता और पीड़िता भतीजी की हत्या करने वाला है, जो सट्टी थाना क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही मूसानगर और सट्टी थाने की पुलिस करत में आ गई।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
घेराबंदी करते हुए आरोपी महेश को देख रुकने का इशारा किया। यह देखकर महेश अंधेरे का फायदा लेते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, आरोपी के पास से एक बाइक, देशी कट्टा और कुछ कारतूस बरामद हुआ है। 

अस्पताल में कही ये बातें
पुलिस गोली लगने से घायल आरोपी महेश को जब ईलाज के लिए अस्पताल ले गई। ईलाज के दौरान उससे पुलिस से कहा कि वह नशे में था और उससे गलती हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
(प्रतीकात्मक फोटो)