उन्नाव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने यह कदम पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद शराब के नशे में उठाया। घटना के बाद से पत्नी का भी बुरा हाल है। 

उन्नाव: कहते हैं कि पति और पत्नी का रिश्ता काफी अनमोल होता है। दोनों साथ में सात जन्मों तक जीने और मरने की कसमें भी खाते हैं। लेकिन कई बार दोनों के बीच में विवाद भी हो जाता है। अक्सर इस झगड़े में लोग खौफनाक कदम भी उठा लेते हैं और इसके चलते कई लोगों की जिंदगी तबाह हो जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता रहता था विवाद
सामने आया ताजा मामला उन्नाव जनपद का है। यहां पति का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बीच पति अचनाक पेड़ पर चढ़ गया। नीचे खड़ी पत्नी बार-बार उसे बुलाती रही लेकिन उसने एक न सुनी। पति ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं इस बीच पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल शराब पीकर पत्नी से विवाद के बाद पति फंदा लगाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया था। पत्नी चीखती रही लेकिन उसने एक न सुनी पेड़ से लटक गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा।

सीएचसी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
प्राप्त जानकारी के बारासगवर क्षेत्र के गांव बारा निवासी श्यामू मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। शनिवार की रात को वह घर शराब पीकर पहुंचा। इसी बीच पत्नी लक्ष्मी से विवाद शुरू हो गया। पत्नी की बात उसे इतनी बुरी लगी कि वह रस्सी उठाकर सड़क की ओर भागा। पत्नी भी उसके पीछे दौड़ी। तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर श्यामू पेड़ पर चढ़ गया। पत्नी नीचे से चीखती रही लेकिन उसने एक भी न सुनी। जब तक श्यामू को उतारकर सीएचसी ले जाया जाता उससे पहले उसकी मौत हो गई थी। पत्नी लक्ष्मी भी श्यामू की मौत के बाद से बेहाल है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था लेकिन उन्हें श्यामू के इस कदम का अंदेशा किसी को नहीं था। 

कानपुर में शव के साथ 17 माह गुजारने वाले परिवार ने इलाज पर खर्च किए 30 लाख, जांच कमेटी हुई गठित