उत्तर प्रदेश देश के सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। यूपी में वर्ष 2019 में देश भर से सबसे ज्यादा सैलानी पहुंचे। तमाम राज्यों को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश देश में पर्यटकों की पसंद में सबसे सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गया है। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश देश के सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। यूपी में वर्ष 2019 में देश भर से सबसे ज्यादा सैलानी पहुंचे। तमाम राज्यों को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश देश में पर्यटकों की पसंद में सबसे सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गया है। इस बड़ी उपलब्धि को योगी सरकार के प्रयासों की सफलता माना जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पर्यटन विभाग के 2019 के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान से वर्ष 2020 में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 में कुल 535855162 भारतीय पर्यटक आए। उत्तर प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या 4745181 रही। विदेशी पर्यटकों के लिहाज से उत्तर प्रदेश का देश में तीसरा स्थान रहा है।

पर्यटन के लिए विकसित किए गए के जिले 
गौरतलब है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त कर जहां उत्तर प्रदेश की छवि सुधारने की कोशिश की गई। वहीं सैलानियों को लुभाने के लिए मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट, आगरा, गोरखपुर, पीलीभीत, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों को पर्यटन के लिहाज से लगातार विकसित किया गया। स्वयं सीएम योगी ने समीक्षा बैठकों में अफसरों से पर्यटन पर जोर देने को कहा और हर स्तर पर निगरानी की। इसका नतीजा है कि उत्तर प्रदेश देश भर में सैलानियों की पहली पसंद बन गया है।