वर्तमान में बीजेपी (BJP) चार अलग-अलग नारों के तहत चार चुनावी अभियान चला रही है। इसमें सोशल मीडिया (Social Media) पर नारा दिया गया- 'सोच ईमानदार, काम दमदार, फिर एक बार BJP सरकार। इसके अलावा, बीजेपी ने पन्ना प्रमुख के सहारे भी चुनावी नैया पार लगाने की रणनीति बनाई है। देखा जाए तो चुनावी तैयारी की रेस में अभी बीजेपी सबसे आगे दिख रही है।

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए कुछ महीने ही बाकी हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल तैयारियों के साथ मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा की सोशल मीडिया टीम भी नए नारों के साथ सत्ता में वापसी के लिए अभियान चला रही है। बीजेपी (BJP) की सोशल मीडिया टीम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और ऑनलाइन अभियान शुरू कर दिया है। ये टीम विपक्ष का मुकाबला करने के लिए दोहरी रणनीति के साथ इलेक्शन कैंपेन में उतर रही है। इसमें योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी के सोशल मीडिया हेड अंकित चंदेल ने बताया कि बीजेपी वर्तमान में उत्तर प्रदेश में विभिन्न नारों के तहत चार अभियान चला रही है। इसमें भाजपा का मुख्य नारा 'सोच ईमानदार, काम दमदार, फिर एक बार BJP सरकार' है। अभियानों में योगी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां और पिछली सरकार की विफलताएं गिनाई जा रही हैं। चंदेल कहते हैं कि 2017 के चुनाव में हमारा नारा था- 'न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार, अबकी बार BJP सरकार।' इसके बाद जब हमारी सरकार बनी तो फर्क साफ दिख रहा है। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति रही। 

UP: पूर्व राज्यपाल की महिलाओं को नसीहत- थानों में शाम 5 बजे के बाद ना जाएं... कांग्रेस बोली- ढोल की पोल खुली

अभियान में दंगे की दिलाई जा रही है याद
चंदेल कहते हैं कि अभियानों में मौजूदा और पिछली सरकारों में 'भूले तो नहीं' घटनाओं का जिक्र किया है। यानी पिछली सरकारों के समय हुए दंगे और हमने 'जो कहा, सो किया' का जिक्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें हम योगी सरकार द्वारा पूरे किए गए वादों पर फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी जब भी जरूरत होगी और अभियान चलाएगी। बीजेपी धार्मिक स्थलों पर किए गए कार्यों के लिए भी अभियान चला रही है। इसमें न केवल राम मंदिर, बल्कि तीर्थों को लेकर भी समग्र अभियान चला रहे हैं। इनमें अयोध्या, काशी, चित्रकूट और मथुरा के विकास के बारे में बताया जा रहा है।

अभियान में लखीमपुर खीरी की सच्चाई भी बताई जाएगी
चंदेल ने कहा- लखीमपुर खीरी की घटना पर कई राजनीतिक दलों ने राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। बीजेपी के खिलाफ अफवाह फैलाने की कोशिश की। सभी अफवाहों के पीछे की सच्चाई बताई जाएगी। कोरोना के संबंध में विपक्ष को आम जनता के सामने पेश किया जाएगा।

इस तरह लोगों तक अभियान को पहुंचाएगी बीजेपी
चंदेल के अनुसार, उत्तर प्रदेश को भाजपा सोशल मीडिया टीम ने छह क्षेत्रों में विभाजित किया है। प्रत्येक जोन में चार कार्यकर्ताओं की एक टीम होती है। जबकि जिला स्तर पर 3 कार्यकर्ताओं की एक टीम होती है। ऐसे में पार्टी ने राज्य, क्षेत्र, जिले और उसके बाद मंडल स्तर पर टीमें गठित की हैं। राज्य में कुल 1918 मंडल बनाए गए हैं। यानी प्रत्येक जिले में 15 और मंडल स्तर पर 20 कार्यकर्ताओं की टीम एक्टिव रहेगी।

उपचुनाव से पहले दलबदल : मध्यप्रदेश में 'बिरला' बिगाड़ेंगे कांग्रेस का खेल, 'नाथ' से नाराजगी, अब 'कमल' के साथ

सोशल मीडिया और आईटी टीमें मिलकर काम करेंगी
इसके अलावा, दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। एक सोशल मीडिया के लिए और दूसरी आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) के लिए होगी। सोशल मीडिया और आईटी दोनों टीमें पूरे राज्य में संभाग, जिला और मंडल स्तर काम करेंगी। आईटी टीम के हैड कामेश्वर मिश्रा को बनाया गया है।

बीजेपी ने पन्ना प्रमुख को भी एक्टिव मोड में ला दिया
साल 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए माइक्रो मैनेजमेंट पर काम कर रही बीजेपी ने पन्ना प्रमुख का विशेष अभियान चलाया है। पार्टी का ये अभियान 8 अक्टूबर से शुरू हो गया था। इसमें बीजेपी के पन्ना प्रमुख सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हैं और लिखते हैं- 'मैं भी पन्ना प्रमुख'। पन्ना प्रमुख को ये स्लोगन भी लिखना होगा- 'सोच ईमानदार काम दमदार, फिर आएगी भाजपा सरकार।' इस संबंध में सभी पन्ना प्रमुखों को ये निर्देश जारी कर दिया गया है। खास बात ये है कि पार्टी के पन्ना प्रमुख सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, समेत मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के सभी बड़े चेहरे भी हैं। इस अभियान से पार्टी बूथ स्तर पर