उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को पसंद किया है। राज्य में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों के प्रति जन विश्वास का बढ़ना है। 

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत जीत के साथ सत्ता में वापसी कर ली है। शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ समेत 53 मंत्रियों ने इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण की। इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोकभवन में योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों के साथ पहली परिचयत्माक बैठक भी की। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के प्रति जन विश्वास का बढ़ना है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने का यह बहुत बड़ा कदम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनता ने सीएम की कार्यशैली को किया पंसद
कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद सुशासन तथा सुरक्षा व विकास के मुद्दों पर जनता ने अपना अपार समर्थन दिया है। उनके इतने समर्थन को देखते हुए कह सकते है कि जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को पंसद किया है। 

मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र का रखा ध्यान 
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र का ध्यान रखा है। उन्होंने सभी क्षेत्रों एवं निष्ठावान लोगों तथा समाजिक संतुलन का खास ध्यान दिया है। मातृशक्ति का सम्मान भी मंत्रिमंडल में किया गया है। यह बेहद की तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी को नया उत्तर प्रदेश बनाने की जो मुहिम चल रही है वह और गति पकड़ेगी। 

जनता ने उत्साह के साथ भाजपा का किया समर्थन
प्रताप सिंह आगे कहते है कि जिस तरह से पांच साल के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया राज को खत्म किया। उसके बाद जनता के बीच सुरक्षा एवं सुशासन की भावना को जागृत करने का काम किया। इससे साफ जाहिर है कि वह जनता के दिलों में है। प्रदेश की जनता ने उसी उत्साह के साथ भाजपा का समर्थन भी किया है।

बीजेपी के वरिष्ठ लोगों ने जताया विश्वास
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेत़ृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ लोगों ने जिस तरह से मेरे ऊपर विश्वास किया है। और मैं उस विश्वास पर खरा उतरूंगा। राज्य में योगी आदित्यनाथ की दूसरी बार सरकार बनने से प्रदेश में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। समाज में सभी जाति, धर्म के लोगों का कल्याण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर धर्म एवं हर जाति के लोगों को मदद करने में आगे रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने खोली शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों की पोल, इस कारण से नहीं हो सकी शामिल

Inside Story: इस बार भी योगी के मंत्रिमंडल में नहीं मिली अयोध्या को जगह, विधायकों की उम्मीद पर फिरा पानी