यूपी चुनाव 2022 के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के दिग्गज नेता भी मौजूद रहें। केशव प्रसाद मौर्य ने नामांकन के साथ ही कहा कि सपा कांग्रेस औऱ बसपा सभी का चरित्र एक जैसा है। 

कौशांबी: यूपी चुनाव 2022 के लिए सिराथू विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार 3 फरवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी भी मौजूद रहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां शीतला माता मंदिर पहुंच किया दर्शन 
नामांकन दाखिल करने से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला के दर्शन भी किए। केशव कड़ा धाम स्थित मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता शीतला के दर्शन किए और आरती भी की। इस दौरान उन्होंने सिराथू वासियों और समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए कामना की। 

Scroll to load tweet…

नामांकन को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, ''मैं सिराथू का बेटा हूं, सिराथू मेरा है। वहां से कोई भी चुनाव लड़े मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अखिलेश और शिवपाल के सामने कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा क्योंकि सपा, बसपा और कांग्रेस सब एक ही हैं। यूपी चुनाव 2022 में किसी भी विपक्षी के पास कोई मुद्दा नहीं है। सब बिना मुद्दों के बात कर रहे हैं। बीजेपी ही है जो विकास, बिजली, पानी और सड़क जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।"

स्नान-ध्यान के बाद मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद 
केशव प्रसाद मौर्य ने सुबह माता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया उसके बाद वह नामांकन के लिए रवाना हुआ। दही चीनी खाकर विजयी भव आशीर्वाद लिया।

Scroll to load tweet…