प्रयागराज से नोट बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाल रंग की टोपी और समाजवादी झंडा लिए दिखाई पड़ रहे थे। जिसके बाद पुलिस लालबाजार कार्यालय पहुंची और छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के लालबाजार, हंडिया कार्यालय का एक वीडियो जमकर चर्चाओं में हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो नोट बांटने का है। इस वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंचे। इसी के साथ हंडिया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा समेत 3 लोगों को नामजद करते हुए शिकायत दर्ज कर ली। मामले में 10-12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल 2.40 मिनट के इस वीडियो में शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। इसके सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कई लोग छत पर खड़े दिखाई पड़ते हैं। जबकि कुछ लोग सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच एक व्यक्ति सीढ़ियों से उतर रहे लोगों को नोट थमाता है। 

Scroll to load tweet…

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
वीडियो में कुछ लोगों के सिर पर लाल रंग की टोपी और समाजवादी पार्टी का झंडा भी दिखाई देता है। जिसके बाद पुलिस हंडिया स्थित कार्यालय पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस आई और मुकदमा दर्ज किया गया। 
इंस्पेक्टर केशव वर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच की जा रही है। जांच में निकलकर सामने आया है कि वीडियो एक दिन पुराना है। फिलहाल आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नोट लेने और बांटने वाले कौन है। वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं उन्हें चिन्हिंत कर पूछताछ की जा रही है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Special Story: दूसरे चरण के चुनाव में 586 उम्मीदवारों में से 260 हैं करोड़पति, जानिए कौन है सबसे धनवान

यूपी चुनाव: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान, आजम और सुरेश खन्ना समेत दांव पर कई दिग्गजों की साख