मधुबन विधानसभा के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के मैदान में प्रियंका ने कहा कि  प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मजदूरों को दिहाड़ी कम मिलने लगी है। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता है ऊपर से बिजली का बिल भी बढ़ गया है। जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हल करने के लिए सरकार कोई बात नहीं करती।

मऊ: उत्तर प्रदेश में दो चरणों के चुनाव और बचे हैं, जिसमें से छठे चरण के लिए प्रचार कल समाप्त हो गया। सातवें और आखिरी चरण के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मऊ में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मधुबन विधानसभा के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के मैदान में प्रियंका ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मजदूरों को दिहाड़ी कम मिलने लगी है। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता है ऊपर से बिजली का बिल भी बढ़ गया है। जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हल करने के लिए सरकार कोई बात नहीं करती।

बिना किसी का नाम लिए कहा कि पाकिस्तान, चीन और अपराधियों पर बुलडोजर चलाने की बात करने वाले लोग समस्याओं पर बात नहीं करते। कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम योगी मंचों से 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं।

'छात्रों के जज्बात से खेल रही सरकार'
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख रोजगार के पद खाली हैं। भाजपा वाले छात्रों के जज्बातों से खेल रहे हैं। भाजपा, सपा व बसपा नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढे मे ढकेल रहे हैं। सरकार में लोगों को गरीब व अशिक्षित रखना जारी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि छत्तीसगढ़ में छुट्टा पशुओं को रोजगार के अवसर के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। दो रुपये किलो वहां गोबर खरीद रहे हैं। कहा कि इस चुनाव में आप को तय करना है की आपको क्या चाहिए। आप सभी को प्रदेश की दिशा व दशा तय करनी है। जाति व मजहब से हटकर देश के लिए वोट करें। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।