रानू सिंह ने पत्र में लिखा मेरे पति स्व. अजीत सिंह की हत्या में धनंजय सिंह पर नामजद रिपोर्ट दर्ज है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पर्चे में गलत दी है। इस केस के चलते उनके खिलाफ यूपी पुलिस ने 25000 का इनाम दाखिल किया हुआ है। जिसके लिए धनंजय सिंह द्वारा विशेष अदालत में अपनी जमानत याचिका दाखिल की गयी है। जिसमें 18 फरवरी 2022को सुनवाई होनी है उससे पहले इनामी अपराधी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।

जौनपुर: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और गैंगवार में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने धनंजय सिंह के खिलाफ जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा । जिसमें उन्होंने लिखा की मल्हनी सीट से जेडीयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह का नामांकन रद्द कर दिया जाये क्योंकि उन्होंने झूठी जानकारी के साथ शपथ पत्र दाखिल किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रानू सिंह ने पत्र में लिखा मेरे पति स्व. अजीत सिंह की हत्या में धनंजय सिंह पर नामजद रिपोर्ट दर्ज है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पर्चे में गलत दी है। इस केस के चलते उनके खिलाफ यूपी पुलिस ने 25000 का इनाम दाखिल किया हुआ है। जिसके लिए धनंजय सिंह द्वारा विशेष अदालत में अपनी जमानत याचिका दाखिल की गयी है। जिसमें 18 फरवरी 2022को सुनवाई होनी है उससे पहले इनामी अपराधी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। साथ ही इस गलत जानकारी देने के आरोप में धनंजय सिंह का नामांकन पर्चा निरस्त किया जाए।

बता दें कि जौनपुर में पूर्व विधायक धनंजय सिंह हत्या के मामले में अभियुक्त हैं। यूपी पुलिस ने उन पर 25 हज़ार का इनाम रखा है। फ़िलहाल वो अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सामने आया था।

कोर्ट ने धनंजय को घोषित किया था भगोड़ा
6 जुलाई 2021 को लखनऊ की कोर्ट ने अजीत सिंह की हत्या में बड़ी साजिश रचने वाले फरार बहुजन समाज पार्टी से जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लखनऊ में हुए आजमगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप था। इस हत्याकांड में लखनऊ पुलिस शूटर सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद धनंजय सिंह का भी नाम जोड़ा गया। लखनऊ, विभूतिखंड में अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित धनंजय सिंह के खिलाफ कोर्ट से 82 की कार्रवाई भी हुई।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी। 

यूपी चुनाव: वोट के रूप में कर्ज लेने आया हूं, 5 साल में ब्याज समेत वापस करेंगे-केशव मौर्य

यूपी चुनाव: ओवैसी बोले- भाजपा और सपा ने नहीं किया बुंदेलखंड की जनता के साथ इंसाफ, हुआ सौतेला व्यवहार