दूल्हे के पिता ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन कब खत्म होगा। यह अभी तय नहीं हैं। इसलिए हमने तय तारीख को ही शादी करने का फैसला किया। मोबाइल से दूल्हा-दुल्हन की रजामंदी ली गई।

मेरठ (Uttar Pradesh) । कोरोना वायरस से नियंत्रण के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस दौर में अनोखे तरीके से शादियां भी हो रही है। अब एक और दिलचस्प तरीके से शादी मेरठ निवासी युवक ने किया है, जो आबूधाबी फंसा है। लेकिन, तय तिथि पर रोमांचक तरीके से निकाह कर लिया। दोनों परिवारों ने मोबाइल पर ही निकाह पढ़वाने का फैसला किया। इस दौरान मोबाइल से दूल्हा-दुल्हन की रजामंदी ली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मेरठ के शाहपीर गेट के रहने वाले वसीम अहमद की शादी का किस्सा बेहद दिलचस्प है। वो आबूधाबी में एक शापिंग मॉल में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। उनका निकाह मुंबई में तय हुआ था। शादी 19 अप्रैल को होनी तय थी। लेकिन, लॉकडाउन के कारण वसीम जहां आबूधाबी से मेरठ नहीं आ सकते थे। वहीं, दूसरा पक्ष मुंबई से मेरठ नहीं आ सकता था।

मोबाइल से ली गई दूल्हा-दुल्हन की रजामंदी
वसीम के पिता नदीम अहमद ने बताया कि कोरोना संकट कब खत्म होगा। यह अभी तय नहीं हैं। इसलिए हमने तय तारीख को ही शादी करने का फैसला किया। इसके लिए हमने नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन से बात की और 19 अप्रैल को बेहद सादगी के साथ फोन के माध्यम से दूल्हा-दुल्हन की रजामंदी ली गई और निकाह पढ़ा गया। इस तरह शहर काजी ने पांच लोगों की मौजूदगी में निकाह पढ़वाया।