लखनऊ के केशव नगर में  तिकोनिया पार्क के पास चोरों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घर का ताला तोड़कर लाखों की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए है। पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर।

लखनऊ: योगी सरकार अपनी ज़ीरो टॉलेंस की नीति पर काम करती है। लेकिन जब से दूसरी बार सरकार का गठन हुआ है। उसके बाद से यूपी में लूट, डकैती के मामले बढ़ते जा रहे है। एक ऐसी ही घटना यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केशव नगर में चोरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम
केशव नगर के तिकोनिया पार्क के पास दिन दहाड़े चोरों ने पीड़ित महेंद्र नाथ गुप्ता के घर का ताला तोड़कर करीब 1 लाख रूपये की नगदी और 10 सोने की अंगूठी, 10 चांदी के सिक्के और 1 हार लेकर फरार हो गए है।

पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
इस पूरे मसले पर पीड़ित महेंद्र गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने थाने पहुंचकर घर में हुई चोरी को लेकर तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।

महेंद्रे गुप्ता ने बताई आपबीती
महेंद्रे गुप्ता के घर में वो, उनकी पत्नी और बच्चे है। उन्होंने बताया कि वो और उनकी पत्नी वर्किंग है और वो दोनों लोग ऑफिस गए थे और बच्चे स्कूल गए थे। जिसके बाद चोरों ने उनके घर पर लूट को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी उनको पड़ोसी के द्वारा पता चली। जिसके बाद वो अपने घर पहुंचे तो देखा वहां पर गेट का ताला टूटा पड़ा था।

यूपी में लूट की बढ़ती वारदात
यूपी में चोरों के हौंसले बुलंद होते नज़र आ रहे है। सीएम योगी की नाक नीचे चोर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।जिसके बाद शासन और प्रशासन की फजियत होती दिख रही है। सरकार ने पहले टेन्योर में इन घटनाओं पर काफी हद तक कंट्रोल कर लिया था। लेकिन दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से यूपी के किसा ना किसी जिले में इस तरह की घटना देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिन पहले गाज़ियाबाद में बैंक में लूट की घटना सामने आई थी। उसके कुछ घंटो बाद ही बुलंदशहर में भी बैंक में लाखों रूपये की लूट का मामला सामने आया है।