आगरा की ममता गुप्ता ने अपनी लगन के दम पर कमाल कर दिया है। 55 साल की उम्र में ममता ने 12वीं पास की तो संस्था ने उनका सम्मान किया। ममता का कहना है कि स्कूल में उनके बच्चों की उम्र के दोस्त होते थे। अपने नाती-पोते की उम्र के दोस्तों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा। 

आगरा: आपने अक्सर लोगों को ऐसा कहते सुना होगा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। कमला नगर की रहने वाली मामता ने इस कहावत को सच कर एक मिसाल कायम कर दी है। मामते ने 55 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास की है। अक्सर महिलाएं जल्दी शादी हो जाने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। लेकिन अगर मन में किसी काम को कर लेने का जज्बा हो तो वह अपने काम को अंजाम तक जरूर पहुंचाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12वीं की परीक्षा पास होने पर संस्था ने किया सम्मान 
आगरा की ममता गुप्ता ने अपनी लगन के दम पर कमाल कर दिया है। 55 साल की उम्र में ममता ने 12वीं पास की तो संस्था ने उनका सम्मान किया। ममता का कहना है कि स्कूल में उनके बच्चों की उम्र के दोस्त होते थे। अपने नाती-पोते की उम्र के दोस्तों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा। 

आगे की पढाई करना चाहती हैं ममता
ममता ने शिक्षा के प्रति जिस तरह की लगन दिखाई है, वह यकीनन सराहनीय है। ममता बचपन और युवा अवस्था में पढ़ाई नहीं कर सकी थीं। लेकिन ना पढ़ने की कसक उनके मन में सदा रहती थी। अब ममता ने 12वीं की परीक्षा की अच्छे नंबरों से पास की तो उनका हौसला और बढ़ गया है। अब वह आगे की पढाई करना चाहती हैं। 

बच्चों की परवरिश पूरी करने के बाद लिया था दाखिला
कमला नगर की रहने वाली ममता गुप्ता ने 55 साल की उम्र में 12वीं परीक्षा पास की है। ममता के मुताबिक कुछ परिस्थितियों के कारण समय पर वह पढ़ाई नहीं कर पाईं। लेकिन उन्होंने कभी भी निराश होना मंजूर नहीं किया। यही वजह है कि वह लगातार पढ़ने के लिए मौका तलाशती रहीं। बच्चों की परवरिश जैसे ही पूरी हो गई उन्होंने 12वीं में दाखिला ले लिया और 77.2 प्रतिशत अंक से परीक्षा पास की। उन्होंने यह उपलब्धि बिना किसी ट्यूशन के हासिल की है। उनका कहना है कि सेल्फ स्टडी के जरिए हर परीक्षा पास की जा सकती है।

संभल: महामण्डलेश्वर यतींद्रानंद गिरी एएमयू को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या रखी मांग